City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव हुआ बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के औरई गांव की है. उक्त घटना में अभी तक यह कहना मुश्किल हो रहा है कि मृतक ने आत्महत्या की या फिर उसकी किसी ने हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के औरैई निवासी सुभाष यादव बीती रात तकरीबन साढ़े 9 बजे के बाद अपनी बाइक से वापस लौटा था और कुछ ही देर बाद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी.

घटना के वक्त मृतक के परिवार में मृतक सुभाष यादव के अलावा कोई नहीं था उनके परिजन पास के ही डेरा पर गए हुए थे. गोली की सूचना के बाद पड़ोसियों ने घटना के संबंध में सुभाष यादव के परिजनों को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का मूल कारण क्या है और युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है.

                                                                                                                        बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.