City Post Live
NEWS 24x7

नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात तो दबंग ने बंधक बनाकर पूरे गांव में घुमाया

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपूरा जिले से एक खबर सामने आई है जहां, के अरियरी प्रखण्ड क्षेत्र के कसार पंचायत के घुसखुरी गांव में दबंगों का तुगलकी फरमान ही आदेश होता है. यहां पर पुलिस प्रशासन को सूचना तक नहीं दिया जाता और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया जाता है. ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा रहा है.

मामला है कि एक युवक शराब के नशे में गांव में उत्पात मचा रहा था तो दबंगों ने उस युवक को पहले पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की. जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उस युवक को रस्सी से बांधकर पूरे गांव घुमाया. वहीं, इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया और पुलिस को इसकी सूचना तक नही है. हालांकि, मीडिया की टीम गांव तक पहुंची और युवक से पूछताछ करना चाहा लेकिन दबंगो ने मीडिया की टीम को भी उस युवक से मिलने नहीं दिया.

हालांकि, प्राप्त ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आरोपी व्यक्ति श्रीराम महतो के द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. लेकिन, जब श्रीराम महतो से इस सम्बंध में बात किया गया तब श्रीराम महतो ने घटना के बारे अनभिज्ञता जाहिर किया. बताते चलें कि, युवक को लाठी लेकर रस्सी बांधे दौड़ाने वाला व्यक्ति ही श्रीराम महतो बताया जा रहा है. अब देखना यह होगा कि पुलिस क्या एक्शन लेती है और क्या कार्रवाई करती है.

                                                                                                                                       शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.