City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : एक्शन मोड में आई जिला प्रशासन, बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को फिर से करवाया शुरू

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच बेगूसराय एवं आसपास के जिलों के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए बेगूसराय जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में जहां पिछले दिनों एक बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जिला प्रशासन की पहल पर पुनः चालू किया गया तो वहीं आज एक कमर्शियल ऑक्सीजन प्लांट को भी मेडिकल के लिए उपयोग में आने वाले ऑक्सीजन रीफिलिंग का निर्देश दिया गया है.

खास बात यह है कि मात्र 24 घंटे के अंदर जिला प्रशासन ने कमर्शियल लाइसेंस पर चलाए जा रहे इस प्लांट को मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की भी अनुमति दे दी है. प्लांट के संचालक अरुण सिंह ने बताया कि अगर उन्हें ऑक्सीजन केमिकल्स प्राप्त होते रहे तो प्रत्येक दिन 24 घंटे में प्लांट के द्वारा 800 सिलेंडर की रीफीलिंग की जाएगी जिससे बेगूसराय ही नहीं लखीसराय, खगरिया, समस्तीपुर, सहरसा सहित अन्य जिलों के द्वारा की गई मांग की भी पूर्ति हो सकेगी.

वहीं सदर एसडीएम संजीव चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बेगूसराय प्रशासन ने पूर्व से ही तैयारी कर रखी थी और जब अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी की बातें सामने आने लगी तो जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है. एसडीएम संदीप चौधरी ने बताया कि अब बेगूसराय सहित आसपास के जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी.

                                                                                                                                        बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.