City Post Live
NEWS 24x7

मधुबनी में हुई अनोखी शादी, जोड़े को उपहार स्वरुप भेंट की गयी रामचरित मानस सहित पौधे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: मधुबनी जिले से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है. यह मामला जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र मधवापुर प्रखण्ड की है. जिसकी, चर्चा पूरी क्षेत्र में हो रही है. दरअसल, बसबरिया में गांव में हुई शादी के दौरान जयमाला पर एक-दूसरे को वैवाहिक जीवन में विचारों एवं रिश्ते को मजबूती प्रदान करने के लिए रामचरित मानस पुस्तक भेंट की. उसके बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हा एवं दुल्हन को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए. जिसके बाद दूल्हन एवं दूल्हा ने पौधे को गमले में लगाया.

पौधे प्रदान करने का उद्देश्य दुल्हन के पिता ने बताया कि मानवीय जीवन में पेड़-पौधे की महत्वपूर्ण भूमिका है. हमलोग अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कर सकते हैं. आगे उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी के समय देश में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण कितने लोगों की मौत हुई अगर हमलोग अधिक से अधिक पेड़ पौधे काटने के जगह लगाए होते तो देश में ऑक्सीजन की कमी ही नहीं होती.

वहीं, दुल्हन ने दुल्हे की दोस्त को हेलमेट उपहार स्वरुप दिए. जयमाला के समय दुल्हन ने दूल्हा के दोस्त को हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, दुल्हन शिवरानी कुमारी का कहना था कि, बाइक से यात्रा करते समय युवा काफी लापरवाही करते हैं. ऐसे में वैसे युवा खुद को अपने जान को जोखिम में डाल कर यात्रा करते हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

इसलिए हम युवाओं को संदेश देना चाहते है कि हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार का ख्याल रखते हुए, अपना जीवन बचाने के लिए बाइक से यात्रा करते समय हेलमेट का जरूर लगाए. पेशे से दुल्हन शिवरानी कुमारी पटना के एक निजी क्लीनिक में नर्स का कार्य करती है एवं पढ़ाई भी कर रही है. वहीं, दूल्हा सुभाष साह पेशे से इंजीनियर हैं. यह अनोखी शादी बसबरिया गांव निवासी राम चलितर साह की पुत्री शिवरानी कुमारी की शादी हरलाखी प्रखण्ड के हरिने गांव निवासी राम देव प्रसाद साह के पुत्र सुभाष साह से हुई थी.

                                                                                                                                     मधुबनी से आलोक कुमार की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.