City Post Live
NEWS 24x7

कटिहार समेली प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की हड़ताल जारी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : कटिहार समेली प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आहवान पर प्रखंड क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने संघ के बैनर तले छठवें दिन भी धरना कार्यक्रम जारी रहा। जहाँ प्रखंड अध्यक्ष संगीत देवी की अध्यक्षता में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। जहाँ प्रखंड अध्यक्ष संगीत देवी ने बताया कि बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर 31 अगस्त से 6 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका शामिल है। वहीं संघ के निर्णय के आलोक में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सेविका ने सहायिका धरना में भाग लिया।

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मैं अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता की शपथ ली। आंगनबाड़ी सेविका के जिलाध्यक्ष माला कुमारी ने बताया कि चुनाव से पहले जब तक बिहार सरकार हम लोगों को सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं देती है। तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सेविका का मानदेय 18 हजार और सहायिका का मानदेय 12 हजार रुपये होनी चाहिए। सेविका सहायिका को पदोन्नति दिया जाना चाहिए। मानदेय हटाओ वेतन बनाओ, 60 वर्ष उम्र से हतकर 65 वर्ष  करें, सरकारी कर्मी का दर्जा, पेंशन की मांग, 4 लाख की जगह 10 लाख बीमा योजना चालू करने की मांग, सहित  17 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ एक जुलाई से हम लोगों का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.