City Post Live
NEWS 24x7

गया जंक्शन पर बिना कोई डिग्री के फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है यह बुजुर्ग कुली

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : गया जंक्शन पर पिछले 40 वर्षों से शिव कुमार गुप्ता कुली का काम करते आ रहे है। इस दौरान कई देशों के विदेशी मेहमानों का सामान भी ढोया। कहते है उम्र किसी की मोहताज नहीं होती है जब ललक कुछ करने और सीखने की हो और हौसला बुलंद हो तो इंसान हर चीज को हासिल कर सकता है। ऐसा हीं कुछ कर दिखाया है यह 70 वर्षीय कुली शिव कुमार गुप्ता।इन्हें कुली के कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। गया जक्शन पर जब कोई विदेशी पर्यटक आते हैं तो उनसे यह आराम से बात करते हैं, अपना किराया लेते है. वही अन्य कुलियों को परेशानी होती है तो अन्य कुली भी शिव कुमार गुप्ता का सहयोग लेते हैं।

इनके पास न तो कोई डिग्री है और न हीं कही से इंग्लिश का स्पीकिंग कोर्स किया है। ट्रेन के आते हीं ये अपने काम में लग जाते हैं. वहीं खाली समय में अंग्रेजी अखबार या अंग्रजी मैगजीन पढ़ते रहते हैं। इसे देख स्टेशन पर आए यात्री भी अचंभित हो जाते है कि एक वुजुर्ग कुली अंग्रेजी अखबार या मैगजीन पढ़ रहा है. लोगों से अंग्रेजी में बातचीत करते हैं। कहें तो उम्र धीरे धीरे बढ़ती जा रही है लेकिन बढ़ते बुढापे के साथ साथ यह और भी दृढ़ होते जा रहे हैं।

शिव कुमार गुप्ता बताते हैं कि पहले स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ली, उसके बाद कुली का काम करने जंक्शन पर आ गए। उन्होंने बताया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। इस दौरान उन्हें नशे की बुरी लत भी लगी. तभी किसी बुजुर्ग से मुलाकात स्टेशन पर हुई तो उनका कहा था कि यह व्यवहार को बदलो. उसके बाद से वह छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। कई दोस्त अपने अच्छे मुकाम पर हैं। फिर अंग्रेजी बोलने की ललक बढ़ी और धीरे धीरे खुद सीखा. वहीं विदेशी यात्रियों से बातचीत करते करते आज वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं।

गया से जीतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.