City Post Live
NEWS 24x7

टलने लगा है खतरा, घट रहा पुनपुन का जलस्तर, डेढ़ मीटर तक कम हुआ पानी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

टलने लगा है खतरा, घट रहा पुनपुन का जलस्तर, डेढ़ मीटर तक कम हुआ पानी

सिटी पोस्ट लाइवः पुनपुन के रौद्र रूप देखकर तबाही की आशंका से आशंकित लोगों के लिए खुशखबरी है। पुनपुन नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। पुनपुन नदी अपने उफान पर थी और लोगों को तबाही का डर सता रहा था। लेकिन खतरा अब टलने लगा है। पुनपुन का जलस्तर गिर रहा है।  पुनपुन घाट पर जहां जलस्तर प्रतिघंटे 6 से 7 सेंटीमीटर घट रहा है, श्रीपालपुर में प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर जलस्तर में कमी आ रही है। हालांकि नदी के पानी घटने के बावजदू पुनपुन के पानी से डूबे इलाकों में परेशानी बरकरार है।शनिवार की रात से पुनपुन नदी का जलस्तर घटने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

नतीजतन प्रखंड के विभिन्न गांवों के प्रभावित इलाकों की स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। पुनपुन बाजार से पूरी तरह पानी निकल गया है, वहीं एनएच पर चढ़ा पानी भी उतरने लगा है। हालांकि अभी भी कुछ ऐसे गांव है, जहां पानी घटने के बावजूद पानी का जमाव बरकरार है।

इस बीच रविवार को पुनपुन हाईस्कूल समेत प्रखंड के अन्य जगहों पर चल रहे सामूहिक रसोई घरों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन कराया जा रहा है।जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि पुनपुन के बड़हिया लोल गांव में पुनपुन के दाएं तटबंध पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस नदी के तटबंध के आसपास बसे इलाके सुरक्षित हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.