City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : टला बड़ा हादसा, हर घर जल नल योजना पानी की टंकी एकाएक गिरी, सवालों के घेरे में प्रशासन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब हर घर जल नल योजना के लिए बनाई गई पानी की टंकी एकाएक गिर गई. गनीमत यह रही कि उस क्रम में लोग वहां पर मौजूद नहीं थे जिससे कि जान माल की क्षति नहीं हुई. यह मामला जिले के तेघड़ा अनुमंडल के मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर दो पंचायत की है. लोगों ने आरोप लगाया है कि सात निश्चय योजना के तहत चलाए गए विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है.

साथ ही पदाधिकारियों एवं संवेदक की मिलीभगत से निम्न स्तरीय काम किया गया है जो आए दिन हादसों को निमंत्रण दे रहा है. इसके साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि जिला प्रशासन एवं सरकार को चाहिए कि बनाए गए सभी पानी टावर के गुणवत्ता की जांच करवाई जाए और जहां भी कमी हो उसे दुरुस्त किया जाए जिससे कि आने वाले दिनों में लोग हादसों से बच सके. बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब हर घर जल नल योजना में गड़बड़ी पायी गयी. इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आई है. साथ ही कुछ गांव लोग इस तरह के लाभ से पूरी तरह वंचित भी हैं.

                                                                                                                              बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.