City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी योजना से वंचित हैं लोग, महामारी में वैक्सीन तक नहीं लगी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: सरकार या जिला प्रशासन लाख दावे कर ले लेकिन अभी भी ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें गरीब एवं निरीह लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और वह बेबसी की जिंदगी जीने को विवश हैं. ऐसा ही एक मामला बखरी अनुमंडल क्षेत्र के सांखू पंचायत में देखने को मिल रहा है जिसमें एक गरीब विधवा को अब तक ना इंदिरा आवास की सुविधा मिली है और ना ही राशन कार्ड.

इतना ही नहीं उक्त महिला सकुनिया देवी का आधार कार्ड भी अब तक नहीं बन पाया है. इस वजह से वह कोरोना वैक्सीन के लाभ से भी वंचित है. विधवा की पहचान सकुनिया देवी के रूप में हुई. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही एवं मिलीभगत की वजह से जो लोग सरकारी लाभ के दायरे में नहीं आते उन्हें सर्वप्रथम इंदिरा आवास एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं लेकिन जो अत्यंत गरीब हैं उनका शोषण अभी भी स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है.

हालांकि, बखरी के उपप्रमुख अमित देव ने सूचना मिलने के बाद आश्वासन दिया है कि जल्द ही सकुनिया देवी को राशन कार्ड एवं इंदिरा आवास उपलब्ध करवाया जाएगा. साथ ही साथ अन्य जो भी सुविधाएं संभव हो सकेगी उसे पूरा किया जाएगा. लेकिन, अब देखने वाली बात होगी कि सरकार में प्रशासनिक अमलों की नजरें इनायत कब तक सकुनिया देवी को प्राप्त हो होती है.

                                                                                                                               बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.