City Post Live
NEWS 24x7

योगी ने झारखण्डवासियों को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झारखण्ड राज्य की स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य व विपुल खनिज संपदा से पूरित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि अपने साहस, संवेदना व परिश्रम हेतु जग प्रसिद्ध यह प्रदेश अपरिमित प्रगति कर भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध एवं खुशहाल राज्य के स्वप्न को साकार करे।
मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। उन्होंने कहा कि शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्नयन के लिए बिरसा मुंडा द्वारा किया जीवनपर्यंत संघर्ष अविस्मरणीय है। सामाजिक सद्भाव व त्याग से पूरित उनका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि महान आदिवासी नेता व लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया कि आदिवासी जननायक, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के क्रांतिकारी योद्धा बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटि – कोटि नमन। बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन  में अहम रोल निभाया। अपने कार्यों और आन्दोलन की वजह से बिहार और झारखंड में लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते हैं। बिरसा मुंडा ने मुंडा विद्रोह पारम्परिक भू-व्यवस्था के जमींदारी व्यवस्था में बदलने के कारण किया। उन्होंने अपनी सुधारवादी प्रक्रिया के तहत  सामाजिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने नैतिक आचरण की शुद्धता, आत्म-सुधार और एकेश्‍वरवाद का उपदेश दिया। उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के अस्तित्व को अस्वीकारते हुए अपने अनुयायियों को सरकार को लगान न देने का आदेश दिया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.