City Post Live
NEWS 24x7

तेजप्रताप यादव ने प्रियंका के बारे में ये क्या कह दिया-अब आ जाएगा बवंडर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

तेजप्रताप यादव ने प्रियंका के बारे में ये क्या कह दिया-अब आ जाएगा बवंडर

सिटी पोस्ट लाइव : प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पुरे देश में सियासत गरमा गई है. RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने आज जनता दरबार में प्रियंका के सक्रीय राजनीति में आने पर एक बड़ा बयान दे दिया है.प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने पर ऐसे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने प्रतिक्रिया दी कि राजनीतिक बवंडर आ गया .तेजप्रताप यादव प्रियंका के राजनीति में आने से इतने उत्साहित दिखे कि कहा दिया कि अब देश की राजनीति में बवंडर आ जाएगा..उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से पूरी जान आ गई है. कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका इंदिरा गांधी की तरह होने वाली है. वह पहले से ही देश की राजनीति का हिस्सा है लेकिन कुछ हालात के चलते उन्होंने दूरी बना ली थी. लेकिन अब उनके आने से ब्लंडर विस्फोट होने वाला है.

तेजप्रताप ने कहा कि 2019-2020 के चुनाव में प्रियंका गांधी विरोधियों  के छक्के छुड़ाएंगी. प्रियंका गाँधी काफी हद तक इंदिरा गांधी की तरह दिखती है.गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है.इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका गांधी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी.

प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने से कांग्रेसी बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि फिर से कांग्रेस इंदिरा गांधी की कांग्रेस की तरह दिखेगी. इंदिरा गांधी की तरह शक्ल सूरत और हावभाव वाली प्रियंका के सक्रीय राजनीति में आ जाने से सबसे ज्यादा उत्साहित युवा कांग्रेसी हैं.उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी से ज्यादा कमाल प्रियंका गांधी दिखा पायेगीं.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.