City Post Live
NEWS 24x7

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी पर मतदाताओं का उत्साह भारी

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी और रणधीर सिंह सहित 236 उम्मीदवार मैदान में

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी पर मतदाताओं का उत्साह भारी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच झारखंड विधानसभा के 5वें व अंतिम चरण की 16 सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। संथाल परगणा के सियासी रण में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में भी वोट डालने के लिए मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ते दिख रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। दुमका सदर प्रखंड में पड़ने वाले अपने पैतृक गांव में भाजपा उम्मीदवार और झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने वोट डाला। राजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने मतदान किया। इसके अलावा महेशपुर विधानसभा सीट की बूथ संख्या 51 और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 240 सहित कई मददान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। आज संथाल के चुनावी रण के साथ ही चुनावी सियासत की यात्रा पूरी हो जाएगी। देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 168 पर ईवीएम खराब हो गई। दो बार ईवीएम बदली गई, लेकिन ईवीएम काम नहीं कर रही थी। इसके बाद तीसरी ईवीएम मंगाकर लगाई गई है। इसकी वजह से थोड़ी देर से वहां मतदान शुरू हुआ।

महेशपुर के मतदान केंद्र संख्या 67 और 68 पर प्रशासन ने की चाय की व्यवस्था

महेशपुर विधानसभा की आदर्श मतदान केंद्र संख्या 67 और 68 पर मतदाताओं के लिए प्रशासन की ओर से चाय की व्यवस्था की गई है। जामा विधानसभा के सुदूर गांव  में भी मतदान के प्रति जागरूकता का असर देखने को मिला।

प्रारंभिक दो घंटों तक 12.1 फीसदी डाले गए वोट

झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान जारी है। प्रारंभिक दो घंटों में 9 बजे तक 12.1 फीसदी वोट पड़े हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 और पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 और नये वोटर 93,779 हैं।

पांच सीटों पर तीन और 11 पर शाम 5 बजे तक मतदान

बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे।

इन 16 सीटों पर हो रही है वोटिंग

अंतिम चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही हैं उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा,  दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहे हैं। इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 7 सीट आरक्षित हैं तथा 9 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं।

16 में से 6 सीटों पर भाजपा और 6 पर झामुमो, 3 पर कांग्रेस व एक पर झाविमो का है कब्जा

पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में इन 16 सीटों में से 6 पर झामुमो, 6 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर जेवीएम का कब्जा है। पांचवें चरण में 13 विधानसभा सीटों पर सीधा मुकाबला है जबकि तीन पर त्रिकोणीय संघर्ष है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.