City Post Live
NEWS 24x7

कानून के राज के लिए भाजपा को वोट दें : आदित्यनाथ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

गाजियाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कानून के राज के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने आज एक बार फिर सपा, कांग्रेस और बसपा को घेरते हुए कहा कि एक भाई-बहन की पार्टी है तो दूसरी चाचा-भतीजे की। इनके कर्ताधर्ताओं का उद्देश्य सिर्फ अपने परिवार का विकास करना है, जबकि भाजपा प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानती है तथा उनका विकास करती है।

आदित्यनाथ मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी के समर्थन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। योगी ने सपा-रालोद गठबंधन को घेरते हुआ कहा कि गठबंधन ने अपराधियों को टिकट वितरित किये हैं, जिनमे कैराना पलायन के जिम्मेदार, मुजफ्फरनगर के दंगे के जिम्मेदार, बुलन्दशहर उपद्रव के आरोपियों को टिकट दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों की अनवरत सुरक्षा, विकास, सुशांत, उद्योगों को बढ़ावा, बेरोजगारों को रोजगार के लिए भाजपा को पुनः सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कहा कि पिछली तीन सरकारों के कार्यकाल से तुलना करते हुए योगी ने कहा कि विकास, सुशासन, सुरक्षा के मामले में उनकी सरकार नम्बर एक पर है।

 

उत्तर प्रदेश को विकास में नम्बर एक बनाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एक-एक मतदाता से सम्पर्क करें और सरकार की नीतियों को समझाएं। योगी ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद सभी अपराधी जेल में होंगे या सब्जी बेचते नजर आएंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.