City Post Live
NEWS 24x7

शहरी मतदाताओं में नहीं दिख रहा खास जोश, दिव्यांग वोटर्स उत्साहित

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

शहरी मतदाताओं में नहीं दिख रहा खास जोश, दिव्यांग वोटर्स उत्साहित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। लेकिन राजधानी रांची विधानसभा के वोटर सबसे पीछे हैं। हालांकि कांके विधानसभा जहां मतदान की रफ्तार अभी भी धीमी है, वहां के दिव्यांग वोटरों की जागरुकता देखते ही बन रही है। घंटों लाइन में इंतजार कर छोटू, अभिषेक, गोलू , अनिल सहित अन्य ने वोट डाला। रांची से सटे कांके विधानसभा के बड़गाई के बूथ संख्या 483 में दिव्यांग वोटर्स अपने व्हीलचेयर से मतदान करने पहुंचे थे। मतदाता व्हीलचेयर से नंबर लगाकर अपने मतदान की बारी कर इंतजार करते दिखे।

मॉडल बूथ में सेल्फी जोन में फोटो लेते रहे मतदाता

रांची में बने मॉडल बूथों में मतदाता अपना वोट करने के बाद सेल्फी जोन में खड़े होकर फोटो लेते दिखे। रांची के रेडक्रॉस सोसाइटी स्थित मतदान केंद्र में भारी संख्या में लोग फोटो लेते दिखे। सभी मतदाता वोट करने के बाद सभी से भारी संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं युवा फोटो जोन में लगे स्टैंड में फोटो भी ले रहे हैं।

सुबह एक बजे तक सबसे अधिक मतदान सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। वहीं सिल्ली में 54.12 प्रतिशत, खिजरी विधानसभा में 52.49, रांची विधानसभा 30 .61, हटिया 33.35 और कांके में 41.35 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.