City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में लॉक डाउन उल्लंघन के अब तक 660 मामले दर्ज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में लॉक डाउन उल्लंघन के अब तक 660 मामले दर्ज
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में लॉक डाउन उल्लंघन के अब तक 660 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार लॉक डाउन मामले में 1245 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 3049 लोगों को अभियुक्त बनाया गया हैं।
रांची में सबसे ज्यादा मामले दर्ज
राजधानी रांची में लॉक डाउन उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। रांची जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 135 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि धनबाद जिले मैं लॉक डाउन उल्लंघन के 78 मामले दर्ज किए गए है। जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 64 मामले दर्ज किए गए है।
लातेहार में सबसे कम मामले दर्ज
लातेहार जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। लातेहार में 2 मामले दर्ज किए गए है। हजारीबाग और लोहरदगा में लॉक डाउन उल्लंघन के चार -चार मामले दर्ज किए गए है। जबकि रामगढ़ और पाकुड़ जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के पांच पांच मामले दर्ज किए गए हैं।
सबसे अधिक जमशेदपुर में हुई हैं गिरफ्तारियां
जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। उल्लंघन मामले में 579 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धनबाद जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कोडरमा में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इन जिलों में दर्ज किए गए हैं एफआईआर
लॉक डाउन उल्लंघन मामले में झारखंड के 24 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रांची 135, गुमला 15,लोहरदगा 4, सिमडेगा 7, खूंटी 21, जमशेदपुर 64, चाईबासा 30, सरायकेला 22, पलामू 56 गढ़वा 18, लातेहार 2 ,हजारीबाग 4, रामगढ़ 5, कोडरमा 17 ,चतरा 16, गिरिडीह 46, धनबाद 78, बोकारो 50, दुमका 8, देवघर 18, जामताड़ा 17, गोड्डा 16, पाकुड़ 6, और साहिबगंज में 5 शामिल हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन के 660 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं। साथ ही 1245 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए सभी एसपी को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.