City Post Live
NEWS 24x7

गठबंधन के पक्ष में हैं राजद सुप्रीमो लालू यादव : हेमंत सोरेन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

गठबंधन के पक्ष में हैं राजद सुप्रीमो लालू यादव : हेमंत सोरेन
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को रिम्स में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। लालू यादव से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा कि लालू यादव गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। साथ हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में करवाना रघुवर सरकार की विफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जल्दी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात करेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.