City Post Live
NEWS 24x7

कर्ज चुकता करना राज्य सरकार के लिये बड़ी चुनौती बन गई है: मुख्यमंत्री

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: दुमका विधानसभा के मसलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने छोटे भाई झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने उपचुनाव के कारणों को बताते हुए कहा कि दुमका सीट संवैधानिक रूप से छोड़ना मजबूरी था। दुमका की धरती को कर्म भूमि बताते हुए बचपन से लेकर पढ़ाई लिखाई यहां पूरा किया। यहां के लोगों को भूल नहीं सकता। अलग राज्य की लड़ाई के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज नहीं भूल सकते है।
अलग राज्य हुए 20 वर्ष में लगभग 16 वर्ष इस राज्य में भाजपा ने शासन किया। भाजपा के राज में आदिवासी-मूलवासी हक-अधिकार से वंचित रखा। उन्होंने गुरुजी के किए वादे झामुमो जब राज करेगा, तभी आदिवासी का विकास होगा। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने 5 वर्ष लूटकर बहुत पैसा लेकर मैदान में उतरा है। राज्य में इतना कर्जा ले लिया है कि राज्य सरकार के ऊपर उस कर्जा को उतारते उतराते पसीना छूट रही है। सब कर्जा लेकर दिल्ली हाईकमान को दे दिया है। आज भाजपा के नीतियों की वजह से महंगाई आसमान छू रहा है। कारोना को हवाई जहाज से लाने का भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने उनके कथनी और करनी में अंतर बताया। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.