City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच राहत भारी खबर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच शनिवार को राहत भारी खबर सामने आयी। शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 131 मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इसके साथ ही कल 66 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। शनिवार को जिन 66 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें कोडरमा में सबसे ज्यादा 35, पूर्वी सिंहभूम में 10, रामगढ़ में 6, पश्चिम सिंहभूम में 3, सरायकेला खरसावां में 3, चतरा में 3, सिमडेगा में 3, गढ़वा में 2 और रांची में एक नया मामला शामिल है। इसके साथ ही शनिवार तक राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1723 पर पहुंच गई है।

झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच राहत भारी खबर

 एक दिन में रिकार्ड 131 मरीजों ने दी कोरोना को मात, छह फीसद बढ़ा रिकवरी रेट 
राज्य में एक दिन में रिकार्ड 131 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रिकवरी रेट छह फीसद बढ़ गई है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को मरीजों के स्वस्थ होने की दर 41.36 फीसद थी जो बढ़कर 47.69 हो गई। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 49.92 है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने तथा नए संक्रमित की पहचान के बाद कुल एक्टिव केस की संख्या 899 हो गई है। इस तरह कुल मामले बढ़कर 1723 हो गए हैं जिनमें 816 स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वस्थ हुए 131 मरीज़ 
 चतरा : 04, धनबाद : 29, पूर्वी सिंहभूम : 02, हजारीबाग : 14, रामगढ़ : 38, सिमडेगा : 36, कोडरमा : 06, लातेहार : 02
जिलावार सक्रिय मामले 
सिमडेगा : 164 पूर्वी सिंहभूम : 187 रामगढ़ : 59 हजारीबाग : 39 धनबाद : 33 गुमला : 59 कोडरमा : 85 गिरिडीह : 21 पश्चिमी सिंहभूम: 40 गढ़वा : 30 चतरा : 17 रांची  : 33 सरायकेला-खरसावां : 28 जामताड़ा : 26 लातेहार : 20 पाकुड़ : 24 लोहरदगा : 17 खूंटी : 11 पलामू : 13 बोकारो  05 देवघर : 00 साहिबगंज : 00 दुमका : 00 गोड्डा : 00
मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा  
बोकारो  22  चतरा 18  देवघर  10  धनबाद 81  दुमका 04  पूर्वी सिंहभूम 52  गढ़वा 60  गिरिडीह 31  गोड्डा 01  गुमला 29 हजारीबाग 111  जामताड़ा 02  खूंटी 05  कोडरमा 42  लातेहार 28 लोहरदगा 18 पाकुड़  05 पलामू  32 रामगढ़  49 रांची  129 साहिबगंज  03 सरायकेला-खरसावां 08  सिमडेगा 70 पश्चिमी सिंहभूम 06 ।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.