City Post Live
NEWS 24x7

बारिश ने बदली शहर की सूरत, पानी-पानी हुई राजधानी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बदल दी है। तेज बारिश के दौरान चतरा जिले में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून का प्रबल असर रहा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 

सबसे अधिक 102मिमी बारिश लातेहार में हुई। अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने बताया कि 31जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी बारिश होगी, जबकि 1 से 3 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 1 जून से लेकर 30 जुलाई तक राज्य में बारिश के संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक वास्तविक रूप से करीब 517मिमी बारिश हुई, जो सामान्य है और आने वाले समय में भी सामान्य बारिश की उम्मीद है।

 

राजधानी रांची में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाको में सड़कों पर जल जमाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं नालियों का गंदा पानी सड़को पर बहने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। शहर के सबसे महत्वपूर्ण हरमू राजपथ पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई है।

 

सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलनें वाले लोगों को हो रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास और राजभवन से लगभग एक से डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर बसे अलकापुरी, आर्यनगर, लोअर शिवपुरी, नमक फैक्ट्री गली,रातू रोड कब्रिस्तान के आस-पास, शहदेव नगर, लकड़ी टाल गली, खादगढ़ा, विद्यानगर, मधुकम, इरगु टोला, अरगोड़ा तालाब रोड, अपर बाजार के रंगलाल जालान पथ, बड़ालाल स्ट्रीट, जालान रोड, कचहरी रोड के जयपाल सिंह स्टेडियम के आस-पास, पंडारा रोड स्टेट बैंक के पास इसके अलावा शहर के कई निचले इलाकों के लोगों के घरों में बारिश और नालियों का गंदा पानी घुसने के कारण कई लोग रात जग्गा कर अपने घरों के सामानों को पलंग, छज्जा,चौकी व ऊंचे स्थानों पर रखते देखे गए।  कई लोग अपने घर में जमा पानी को बर्तन, बाल्टी से फेंकते नजर आए। वही कई घरों में जल जमाव के बाद घर के चूल्हे तक नहीं जले।

 

इधर, चतरा जिले के प्रतापपुर  थाना क्षेत्र के सिद्धकी ग्राम में शुक्रवार की सुबह 6 वर्षीय बच्ची की मृत्यु उसके ऊपर मिट्टी का दीवार गिरने के कारण चपकर चोट लगने से हो गई। इस बीच धनबाद कोयलांचल में पिछले 24 घंटों से लगातार तेज हवा  और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिले के कई इलाकों में लोग पानी के वजह से त्राहि त्राहि करने लगे है। ऐसे में स्टील गेट के समीप टेंपो स्टैंड के पास पेड़ गिरने गिर गया। वही शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बाबूडीह के कई मकानों के भीतर बारिश का पानी घुस गया है। वही चाहरदीवारी गिरने की भी सूचना है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.