City Post Live
NEWS 24x7

सरकारी नौकरी देकर रघुवर सरकार ने रचा इतिहास : अमित सिंह

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सरकारी नौकरी देकर रघुवर सरकार ने रचा इतिहास : अमित सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा से हिसाब मांगने वाली झामुमो पहले अपना हिसाब दे। वंशवाद, परिवारवाद और लूट-खसोट की राजनीति से राज्य को झामुमो ने बदहाली के कगार पर धकेल दिया था। भाजपा ने राज्य को बदहाली के दौर से निकाल कर विकास की पटरी पर लौटाया। उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्षों के शासनकाल में रघुवर सरकार ने झारखंड के युवाओं को सरकारी नौकरी देकर इतिहास रच दिया। पांच वर्षों में लगभग 68922 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। वहीं जेपीएससी के माध्यम से 3253 नियक्तियां की गई। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग के जरिये 65669 युवाओं को नौकरी मिली। उन्होंने बताया कि 10064 शिक्षकों, 2193 वनरक्षी, 9763 सिपाही, 2597 दारोगा, 659 राजस्व कर्मचारी, 104 सचिवालय सहायक, 610 कनीय अभियंता, 326 महिला पर्यवेक्षिका की नियुक्तियां हुई। साथ ही 16394 प्राथमिक और 1729 हाई स्कूल शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उन्होंने झामुमो से जानना चाहा कि अपने शासनकाल में राज्यहित के लिए क्या किया। युवाओं के लिए क्या किया। सिंह ने कहा कि भाजपा के उगते सूरज को देख झामुमो में हताशा छा गयी है। इसलिए उनके नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 14 वर्षों में राज्य की जनता ने घोटालों और लूट ही देखती आयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.