City Post Live
NEWS 24x7

पुलिसवालों ने सहायक पुलिसकर्मियों को पीटा, राजभवन मार्च के दौरान लाठीचार्ज

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर झारखंड से हैं जहां रांची में पुलिसवालों के बीच ही रणक्षेत्र बन गया। पुलिसवालों ने ही पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।

रांची का मोराहाबादी मैदान उस वक्त रणक्षेत्र बन गया जब पुलिसकर्मी और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी है।इस दौरान दोनों के बीच पथराव और लाठीचार्ज हुआ। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हैं। राजभवन मार्च के दौरान रोके जाने पर ये झड़प हुई है।सिटी एसपी सौरभ ने कहा कि सहायक पुलिसकर्मी अचानक उग्र हो गए उसकी वजह से इंटर लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से रिम्स भेज दिया गया। उधर, पुलिस की अप्रत्याशित कार्रवाई से आक्रोशित सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा, ‘नहीं रखना है, तो गोली मार दीजिए, सर।’

बता दें कि सहायक पुलिस कर्मी स्थाई नौकरी की मांग पर रांची के मोराहाबादी मैदान में डटे हुए हैं। ये सहायक पुलिसकर्मी तीन साल पहले 3 साल के अनुबंध पर बहाल हुए थे। यहां पर पूरे राज्य से सहायक पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। ये लोग नौकरी स्थायी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सभी जिले के सहायक पुलिसकर्मियों को एसएसपी और एसपी ने समझाया और आश्वासन दिया, लेकिन सहायक पुलिसकर्मी नहीं माने। सैकड़ों की संख्या में रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.