City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा विधायक के घर पुलिस का छापा, विधायक फरार, चार समर्थक गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा विधायक के घर पुलिस का छापा, विधायक फरार, चार समर्थक गिरफ्तार 

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: यौन शोषण के आरोप में फंसे बाघमारा विधायक की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने विधायक आवास पर छापा मारा। विधायक मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने एक भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह 9 बजे पुलिस अनुमंडल के लगभग सभी थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवानों ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आवास को घेर लिया। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये विधायक महतो फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस और ढुल्लू समर्थक महिलाओं के बीच काफी देरी तक नोकझोंंक हुई।
ढुल्लू समर्थक महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। तब पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पुलिस लाइन से महिला पुलिस बल मंगाकर ढुल्लू महतो के घर के कमरों की तलाशी ली गई। कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार स्थित एक जिम से पुलिस ने ढुल्लू समर्थक और भाजपा युवा मोर्चा कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता समेत चार लोगाें गिरफ्तार किया है। भाजपा के दबंग विधायक ढुल्लू महतो की रघुवर राज में तूती बोलती थी। उल्लेखनीय है कि कतरास थाना में एक महिला ने विधायक ढुलु महतो के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। महिला के बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस विधायक ढुलु महतो को गिरफ्तार करने के लिए घर पर छापेमारी की थी।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.