City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पार्टी के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बगावत पर उतर आये हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु ने किसी भी हाल में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके लिये वह पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार बलमुचु आजसू पार्टी के संपर्क में हैं। वह किसी भी क्षण आजसू का दामन थाम सकते हैं। बलमुचु ने बहुत पहले ही प्रदेश नेतृत्व को इस बार घाटशिला सें चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी। पूर्व में वह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन गठबंधन में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खाते में चली गयी। बलमुचु का आरोप है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे के समय पार्टी के नेताओं ने उनके लिये घाटशिला सीट छोड़ने को झामुमो पर दवाब नहींं बनाया। जबकि झामुमो अपने उम्मीदवार के लिये कांग्रेस पर दवाब बनाने में सफल हो गया। कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हो गये हैं। इसके पहले डा अजय कुमार आम आदमी पार्टी (आप) में चले गये थे। इस बीच गुमला, बिशुनपुर और सिसई विधानसभा सीटें झामुमो के कोटे में जाने के विरोध में गुमला जिला के कई कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। इनमें युवा कांग्रेस, ओबीसी मोर्चा, एनएसयूआइ और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। इससे पूर्व झामुमो से गठबंधन के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.