City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला दिहाड़ी श्रमिकों को मिला आशियाना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने अवगत कराया कि रांची नगर निगम को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए, आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया है। जल्द ही, इन महिलाओं के लिए नजदीक के रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, आमजनों को भी रैन बसेरा की उपलब्धता से अवगत कराया जा रहा है।
फुटपाथ पर सोने की मिली जानकारी
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि आसपास के गांव से रांची काम करने वाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं। ये अपने साथ झोले में कपड़ा लेकर आतीं हैं, ताकि काम न मिले तो रात फुटपाथ पर गुजार कर अगले दिन काम की तलाश कर सके। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया था, ताकि आम जन इन सुविधाओं का फायदा ले सकें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.