City Post Live
NEWS 24x7

नव वर्ष के पहले दिन नगर के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नव वर्ष के पहले दिन राजधानी रांची नगर में मंदिरों पर भारी भीड़ दिखी। लोगों ने अपने ईष्टदेव के दर्शन कर नए वर्ष 2021 के मंगलमय होने की कामना की। शुक्रवार को नव वर्ष के पहले दिन विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु अपने ईष्ट देवी देवता की पूजा कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। मेनरोड स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी देखी गयी। अहले सुबह से ही माता के दर्शन-पूजन के लिए लंबी लाइन लगी दिखी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दरबार तक पहुंच रहे हैं।
मंदिर में भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, चुटिया श्रीराम मंदिर सहित अन्य मोहल्लों के मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर का पट सुबह छह बजे से ही खाेल दिया गया है। यहां अरघा सिस्टम से पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक हो रहा है। शिवलिंग को छूने की मनाही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात दिखे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.