City Post Live
NEWS 24x7

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनता पर कोई अतिरिक्त कर नहीं: मेयर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची नगर निगम का भव्य नया भवन बन गया है और आज इस भवन में पहली बार रांची नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें रांची नगर निगम क्षेत्र के विकास और निगम के राजस्व वृद्धि पर चर्चा की गई। रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने जानकारी दी कि आज की बैठक में मुख्य रूप से रांची शहर की साफ-सफाई ,सौंदर्यीकरण, सामाजिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जनता पर कोई भी अतिरिक्त कर नहीं लादा गया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए रांची नगर निगम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी के सहयोग से रांची शहर को एक आदर्श शहर के रूप से विकसित किया जाएगा। रांची नगर निगम के इस भव्य नए भवन में आयोजित इस पहली बैठक में निगम क्षेत्र के सभी पार्षद एवं निगम के कई अधिकारी मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.