City Post Live
NEWS 24x7

राजगीर महोत्सव में शामिल होंगे नीतीश कुमार,डीएम ने तैयारी को लेकर की बैठक

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

राजगीर महोत्सव में शामिल होंगे नीतीश कुमार,डीएम ने तैयारी को लेकर की बैठक

सिटी पोस्ट लाइव : राजगीर में इस साल तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2018 का आयोजन 25 से 27 नवंबर के बीच किया जायेगा. राजगीर महोत्सव के  उद्घाटन समारोह सहित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आरआईसीसी राजगीर में किया जाएगा. वहीं हॉकी ग्राउंड में ग्राम श्री मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आदि का आयोजन 1 दिसंबर तक किया जाएगा.

 

 

महोत्सव का उद्घाटन 25 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संभावित है. महोत्सव की तैयारी को लेकर आज राजगीर में जिला पदाधिकारी ने आरएसईसी, जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बता दें कि तीन दिवसीय महोत्सव के सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर 32 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. प्रत्येक समिति के लिए एक नोडल पदाधिकारी का चयन किया गया हैं. वहीं सभी समिति के नोडल पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. महोत्सव 2018 के अवसर पर राजगीर में विशेष साफ सफाई करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजगीर को निर्देश दिया गया. वहीं जिला पदाधिकारी ने महोत्सव में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. विभिन्न समितियों के वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं निदेशक डीआरडीए को जिम्मेदारी दी गई है.

 

बता दें कि इस बार राजगीर महोत्सव में मशहूर प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा एवं हरि हरण के गीतों से राजगीर की वादियां गूँजेगी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी जगह दी गई. 25 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम होंगे. पहले दिन कोलकाता के पंडित सुगातो भादुरी का शास्त्रीय वादन, सुष्मिता बनर्जी का कत्थक नृत्य व मशहूर प्ले बैकगायक हरिहरण के गीतों का आनंद दर्शक उठाएंगे.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.