City Post Live
NEWS 24x7

मथुरा प्रसाद महतो ने कहा “कोरोना को पराजित कर स्वस्थ झारखंड बनाएं”

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मथुरा प्रसाद महतो ने कहा ” कोरोना को पराजित कर स्वस्थ झारखंड बनाएं”

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि देश व राज्य की जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। स्वस्थ झारखंड की कामना के साथ 22 मार्च को कोरोना वायरस जैसी महामारी को पराजित करने के लिए जनता कर्फ्यू में भारत सरकार के इस अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा एक स्वस्थ राजनीतिक विपक्षी पार्टी के नाते हम झारखंडवासी अपनी एकता का परिचय दें। मथुरा प्रसाद शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम झारखंड की जनता देश के साथ खडे हैं। हम अपनी एकता से कोरोना को झारखंड में कदम नहीं रखने देंगे। उन्होंने कहा कि आओ साथियों जय हिंद, विजय हिंद के नारों के साथ हम सभी मिलकर इस आपदा की संकट से मिलकर लड़े। जैसे हम अपनी झारखंड की खनिज संपदा से देश व दुनिया को रौशन करते हैं, ठीक उसी तरह हम अपनी से चट्टानी एकता से देश व दुनिया को संदेश दे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.