City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के नये गर्वनर रमेश बैस रांची पहुंचे, कल 10वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार शाम को राजधानी रांची पहुंचे। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तमाम मंत्रिमंडलीय सहयोगियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रमेश बैस बुधवार को राजभवन के बिरसा मंडप में दोपहर 1.20बजे झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रविरंजन उन्हें शपथ दिलाएंगे।

 

रमेश बैस के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी अगुवाई की। मुख्यमंत्री से मिलते ही रमेश बैस ने कहा कि वे अब उनके प्रदेश में आये है। बाद में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी से मुलाकात कराया। सबसे पहले मंत्री आलमगीर आलम से मिलवाया, मंत्री रामेश्वर उरांव, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बादल समेत अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी और कैबिनेट सचिव समेत तमाम वरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारी अपने ड्रेस कोड में थे।

 

एयरपोर्ट से रमेश बैस अपनी पत्नी के साथ वाहन पर बैठ कर सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गये। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में सिर्फ इतना ही कहा कि अभी तो नये राज्यपाल का झारखंड आगमन हुआ है,अभी तो सिर्फ परिचय हुआ है, वे आये है, बाद में उनसे बातें होगी। प्रोटोकॉल तोड़ कर राज्यपाल का स्वागत करने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने यह शिष्टाचार की बात है, शिष्टाचार में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.