City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग शुरू

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग शुरू
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। दस सीटों मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम पांच बजे तक और पांच सीटों बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी पर सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं की जागरुकता के कारण कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी। खबर लिखने तक 15 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। देवघर, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद के कुछ बूथों पर ईवीएम की छिटपुट शिकायतें मिली हैं।

221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 

विधानसभा चुनाव के चौथे चऱण की 15 सीटों के लिए कुल 221 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 198 पुरुष और 23 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो निरसा सीट पर सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 12, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 12, गिरिडीह में 12, डुमरी में 15, चंदनक्यारी से 15, सिंदरी से 16, धनबाद से 22, झरिया में 17, टुंडी में 13 और बाघमारा से 15 उम्मीदवार चुनावी दंगल में है।

इन उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में होगा कैद 
राज्य सरकार के मंत्री राज पलिवार, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, वर्तमान विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अहमद, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, पूर्व मंत्री मथुरा महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।
सबसे ज्यादा 588 मतदान केंद्र बोकारो विधानसभा क्षेत्र में
चौथे चऱण में सबसे ज्यादा 588 मतदान केंद्र बोकारो और सबसे कम 297 मतदान केंद्र चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। झऱिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्र शहरी इलाके में हैं। मधुपुर, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, टुंडी और बाघमारा में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र में मतदान केंद्र है। जबकि बगोदर, जमुआ, गांडेय, डुमरी औऱ चंदनक्यारी के सभी मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.