City Post Live
NEWS 24x7

इरफान अंसारी के विवादित बोल, सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

इरफान अंसारी के विवादित बोल, सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सिटी सिटी लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें कार्य दिवस की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। इसके कारण सभा की कार्यवाही केवल 31 मिनट बाद ही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।  विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के आसन ग्रहण करते ही भाजपा के भानू प्रताप शाही  ने कहा कि इरफान अंसारी ने कल विपक्षी विधायकों के खिलाफ  अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है। इसलिए उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में आ गए और इरफान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।  विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को शांत कराने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भानू जी आप लंबे समय से संसदीय अनुभव रखते हैं और मंत्री भी रहे हैं।

इस मामले में इरफान अंसारी को भी अपनी बात रखने दीजिए, तभी हम कोई निर्णय ले पायेंगे। भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि इरफान अंसारी ने जिस तरह का व्यवहार  किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये और सदस्यता रद्द की जाये। उन्होंने कहा कि जब आप सदन के सदस्य थे, तो इनका व्यवहार देखा है। इनका इस तरह का व्यवहार बढ़ता जा रहा है। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इरफान अंसारी ने इस तरह का शब्द का इस्तेमाल किया है बल्कि  चतुर्थ विधानसभा के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

संसदीय कार्यमंत्री आलमीगर आलम ने कहा कि इरफान अंसारी को एक बार अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा विधायक सस्ती लोकप्रियता के लिए काम कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही चलनी चाहिए। इस बीच इरफान अंसारी बीच-बीच में उठकर यह कहते रहे कि अगर विपक्ष उनकी बात सुनेगा तो सारी समस्या का हल निकल आएगा। इस दौरान विपक्षी विधायक वेल में एकजुट होकर हंगामा करते रहे। इस दौरान प्रश्नकाल भी बाधित रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अव्यवस्थित देख सभा की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.