City Post Live
NEWS 24x7

मोतिहारी में वोट करने के तुरंत बाद,मतदाता कि मतदान केंद्र पर मौत: बिहार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मोतिहारी में वोट करने तुरंत बाद मतदाता कि मतदान केंद्र पर मौत: बिहार

सिटी पोस्ट लाइव- लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत बिहार में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोग मतदान करने के लिए कतारों में लगकर अपनी-अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं.लेकिन इसी दौरान एक अप्रिय घटना घटी. बिहार के मोतिहारी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आये एक मतदाता की मौत हो गई. घटना जिले के पीपराकोठी के बूथ न 260 जीवधारा की है. वोटर की पहचान काजीपुर के विश्वनाथ साह के तौर पर हुई है, जिनकी मौत मतदान करने के ठीक बाद ही हो गई.जैसे ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी जानकारी मिली मोतिहारी के निर्वाची पदाधिकारी से इस संदर्भ में जानकारी ली.

बता दें कि रविवार को बिहार की आठ सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसको लेकर सुबह से ही मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है. इस फेज में आठ संसदीय क्षेत्रों की जनता 127 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी. वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में रविवार को मत डाले जा रहे हैं.वहीं एडीजी कुंदन कृष्णन ने बिहार में हो रहे 8 सीटों पर चुनाव के संदर्भ में बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान कार्य चल रहा है.

बिहार में छठे चरण के लिए मतदान का प्रतिशत 11 बजे तक 20.80% रहा. निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक वाल्मीकिनगर में 21 % वोटिंग, सीवान में 21 % वोटिंग ,मोतिहारी में 22.50% वोटिंग, बेतिया में 21.80% वोटिंग ,वैशाली में 20 % वोटिंग, महाराजगंज में 18.30% वोटिंग,शिवहर में 21.20% वोटिंग, गोपालगंज में 20.64% वोटिंग हुआ है.
                                                                                                                                                                     जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.