City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में सरकार, संसाधन और आधारभूत संरचना की अच्छी स्थिति है: रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में सरकार, संसाधन और आधारभूत संरचना की अच्छी स्थिति है: रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मोमेंटम झारखंड से राज्य का नाम विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है। इसके माध्यम से देश-दुनिया के निवेशकों ने जाना कि झारखंड में भी निवेश किया जा सकता है। यहां सरकार, संसाधन और आधारभूत संरचना की स्थिति अच्छी है। रघुवर दास ने शुक्रवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। पूरा कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से हुआ। कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश किया है, इससे बड़ी संख्या में झारखंड के बच्चे-बच्चियों को रोजगार मिला। किसी चीज की शिकायत कोई भी कर सकता है। सरकार उनकी है, जांच करा लें। यह आयोजन पारदर्शी ढंग से हुआ है। सांच को आंच क्या? गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी में रघुवर दास के अलावा पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.