City Post Live
NEWS 24x7

झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक अकील अख्तर, पाकुड़ के ही प्रो अशोक यादव, संथाल परगना के महावीर भगत, अब्दुल रशीद आदि कई नेता अपने समर्थकों के साथ बुधवार को आजसू में शामिल हो गये। आजसू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने आजसू का पट्टा पहना कर इन नेताओं का स्वागत किया। साथ ही पार्टी की सदस्यता दिलायी। संभावना जतायी जा रही है कि अकील अख्तर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अकील अख्तर के पार्टी में आने से आजसू और मजबूत होगी। पार्टी संथाल परगना में अब तेजी से उभरेगी। उन्होंने कहा कि अकील अख्तर में जन सरोकार के लिए खुद को न्योछावर करने की क्षमता है। इन्होंने पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया है और वहां पर विकास भी किया है। अकील में विकास करने की भूख है। उनके विकास की सोच है।

आजसू में शामिल होने के बाद अकील अख्तर ने कहा कि पाकुड़ के विकास को लेकर वह गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “हम कहीं भी रहें लेकिन मेरा मन पाकुड़ में ही रहता है। कोई भी कहीं भी बैठा हो, वह जनता की सेवा करे।” उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब जनता नेता का साथ देती है तो नेता को भी जनता की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए। अख्तर ने कहा कि जो जनता के साथ दगाबाजी करता है, उन पर लानत है। विधायक रहते हुए उन्होंने कई पुलों का निर्माण कराया। उन्होंने पाकुड़ में विकास की कई योजनाओं को उतारा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कुर्सी नहीं चाहिए, अल्लाह ने जो भी दिया है वह काफी है। वह जनता की सेवा करने के लिए आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता के साथ जो गद्दारी करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो में पूरे झारखंड को संवारने की क्षमता है। झारखंड का भविष्य आजसू पार्टी में है। इस अवसर पर आजसू नेता हसन अंसारी, उमाकांत रजक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.