City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के नौ जिलों में कोरोना का फैलाव, 31मार्च को रांची में मिला था पहला मामला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड के नौ जिलों में कोरोना का फैलाव, 31मार्च को रांची में मिला था पहला मामला

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कोरोना वायरस कोविड-19 का झारखंड में लगातार फैलाव बढ़ता जा रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को मिला था। मलेशिया से रांची के हिन्दपीढ़ी आयी 22वर्षीय महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात एक के बाद एक इस हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में ही 28 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये ,जिसमें एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गयी, वहीं उनकी पत्नी ने कोरोना को तो मात दे दिया, लेकिन किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों के कारण उनकी जान चली गयी। वहीं हिन्दपीढ़ी के पांच मरीज स्वस्थ्य हो चुके है और जांच रिपोर्ट आने के बाद चार मरीज वापस घर लौट चुके हैं, जबकि मलेशियाई महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं किया गया है।

उनके खिलाफ वीजा और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन मामला दर्ज किया गया है। मलेशियाई महिला समेत 17 विदेशी नागरिकों के खिलाफ रांची के हिन्दपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया और प्रशासन की ओर से कहा गया है कि स्वस्थ्य होने या क्वारंटाइन सेंटर से बाहर आने के बाद इनसभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मलेशियाई महिला के अलावा वेस्ट इंडीज से आये नागरिक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि अन्य 15 विदेशी नागरिकों को भी खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया है।

इधर, 31 मार्च को रांची में पहला मामले के बाद राज्य के अन्य आठ जिलों में भी कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। रांची के अलावा बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, सिमडेगा और गढ़वा जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है। रांची के बाद सबसे अधिक बोकारो जिले में दस कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है। जिसमें से एक वृद्ध मरीज की मौत भी हो चुकी है।  झारखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 49 मामले सामने आये है, जिसें रांची के हिन्दपीढ़ी में 28 और बेड़ो में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है, इस तरह से रांची जिले में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद इलाके में भय और खौफ का माहौल है। वहीं  बोकारो में 10, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 3, सिमडेगा में 2, धनबाद में 2, देवघर में 1 और गढ़वा में एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें से दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इन 49 मरीजों में से आठ मरीजों के स्वस्थ हो जाने की भी खबर है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.