City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस और सपा ने किया डॉ अंबेडकर का अपमान: योगी आदित्यनाथ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मेरठ :  उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों का बोलबाला था। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर संविधान के शिल्पी थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग डॉ. अंबेडकर का अपमान करते रहे हैं। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि वे कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर लोगों की जान से खिलवाड़ करते रहे। जबकि इसी वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई। उप्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

मेरठ दक्षिण सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के समर्थन में सोमवार को मलियाना में जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि कांग्रेस के शासन में ही 1987 में मेरठ में भयंकर दंगे हुए थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। जो भारत की आन, बान, शान को नुकसान पंहुचाएगा, उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। दंगावादी बेशर्मी के साथ चुनाव में वोट मांगने के लिए आते हैं। आज प्रदेश में कानून का राज है। जो लोग वैक्सीन का दुष्प्रचार कर रहे थे, उनके मुंह पर तमाचा मारना चाहिए। गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जहां गठबंधन में सपा का प्रत्याशी लड़ रहा है, वहां रालोद वाले उसे निपटाने का काम कर रहे हैं। जहां रालोद का प्रत्याशी लड़ रहा है वहां सपा वाले निपटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में प्रतिदिन दंगे होते थे, लेकिन भाजपा के 05 साल के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगाई और अपराधी रहम की भीख मांग रहे हैं। 10 मार्च के बाद अपराधी सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उप्र में सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास हुआ है। उप्र आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उप्र में हर तीर्थस्थल का विकास किया जा रहा है, जबकि सपा कब्रिस्तान का विकास करती है।

सपा पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 05 साल पहले माताएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। उस समय की सरकार तुष्टिकरण में लगी रहती थी। योगी सरकार ने दंगाईयों और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। भाजपा सरकार में अपने बिलों में घुसे रहने वाले लोग चुनाव में अपने बिलों से बाहर निकले हुए हैं। 10 मार्च के बाद ये फिर से अपने बिल में घुस जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि आपको कर्फ्यू वाली सरकार चाहिए या कांवड़ यात्रा वाली सरकार चाहिए। जब कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी तब 02 लड़कों की जोड़ी कहां थी?

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की ताकत से ही अपराधियों को कुचलने और बुलडोजर चलाने का काम करते हैं। डबल इंजन की सरकार लोगों को सुरक्षा दे रही है और विकास कार्य कर रही है। सपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले पैसा इत्र वाले मित्र के पास जाता था, जबकि अब डबल इंजन सरकार राशन की डबल डोज दे रही है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.