City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने छठ घाटों का निरीक्षण किया, लोगों की सुनी समस्याएं

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ने छठ घाटों का निरीक्षण किया, लोगों की सुनी समस्याएं
सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज जमशेदपु के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई चलाने का निर्देश दिया। दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से रविवार को जमशेदपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और सुझावों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि जनता से ज्यादा से ज्यादा संवाद कर सके। उन्होंने कहा कक बेहतर शासन का मूलमंत्र जनता से सीधा संवाद है। मुख्यमंत्री आज जमशेदपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा वे जमशेदपुर में आयेजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने  कल देर शाम जमशेदपुर में सोनारी के सर्किट हाउस एरिया स्थित साईं मंदिर पहुंचे और मंदिर में साईं भगवान की पूजा अर्चना की और आर्शीवाद लिया।पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर के भजन संध्या में भी शामिल हुए।उससे पहले उन्होंने मंदिर का भम्रण किया और मंदिर की सुंदरता की तारीफ की।उन्होंने मंदिर मे रखे साईं भागवान की प्रतिमा की जानकारी ली।उन्हे बताया गया कि एक ही संगमरमर के पत्थर से साईं की प्रतिमा बनाया गया। भजन सुनने के बाद श्री दास ने प्रसाद ग्रहण किया और करीब एक घंटे से अधिक मंदिर में रहने के बाद वे एग्रिको स्थित अपने आवास गए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.