City Post Live
NEWS 24x7

विश्रामपुर में भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी पीछे, हुसैनाबाद में बसपा आगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विश्रामपुर में भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी पीछे, हुसैनाबाद में बसपा आगे

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक पहले राउंड की गिनती में जिन सीटों के रुझान मिले हैं, उनमें पलामू जिले के पांकी से भाजपा के शशिभूषण मेहता आगे चल रहे हैं। उन्हें 3368 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के देवेंद्र सिंह हैं। उन्हें 3038 वोट मिले हैं। विश्रामपुर से बसपा के राजन मेहता आगे चल रहे हैं। उन्हें 2084 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 1784 वोट के साथ भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी है। तीसरे स्थान पर 1469 वोट के साथ कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे हैं। जेवीएम की अंजू सिंह 783 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं। हुसैनाबाद में बसपा के शेर अली 1988 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि एनसीपी के कमलेश सिंह 1621 वोट के साथ दूसरे स्थान पर तथा राजद के संजय यादव 1139 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आजसू के शिवपूजन मेहता 379 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं। छतरपुर से राजद के विजय कमार 2964 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे पर भाजपा की पुष्पा देवी हैं। उन्हें 1813 वोट मिले हैं, जबकि आजसू के राधा कृष्ण किशोर 1063 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.