City Post Live
NEWS 24x7

बिहार : रेस्टूरेंट मालिक ने किया सुसाइड, ससुराल में ही खुद को मारी गोली

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : समस्तीपुर से सुसाइड की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रेस्टूरेंट मालिक ने ससुराल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद सनसनी फैल गयी।

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपनी ससुराल में ही अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान शहर के ताजपुर रोड निवासी पवन गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्ल्यू गुप्ता के रूप में की गई। वह ताजपुर रोड में ‘खाना खजाना’ नामक रेस्टोरेंट चलाता था।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना को लेकर मृतक की ससुराल में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस मामले में कोई कुछ नहीं बोलने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि डब्ल्यू गुप्ता ने करीब पंद्रह वर्ष पहले अंतरजातीय शादी की थी। केदारनाथ गुप्ता दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। बड़ी बेटी दस साल की बताई जाती है। लोगों की माने तो पारिवारिक विवाद में सुसाइड का ये मामला सामने आया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.