City Post Live
NEWS 24x7

आगामी पर्यटन सीजन में वाल्मीकि नगर व भीमबांध होगा आकर्षण का केन्द्र : उपमुख्यमंत्री

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

आगामी पर्यटन सीजन में वाल्मीकिनगर व भीमबांध होगा आकर्षण का केन्द्र : उपमुख्यमंत्री

सिटी पोस्ट लाइव : पर्यावरण व वन विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिवालय स्थित अपने कक्ष में बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अक्तूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन के दौरान वाल्मीकिनगर व भीमबांध पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र होंगे। बैठक में वाल्मीकिनगर, भीमबांध व मुंगेर गांगेय डाल्फीन सफारी में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों के गंडक में नौकाविहार व जंगल सफारी के लिए 10 बोट व 10 खुली जीप के साथ एक बड़ी गाड़ी की सुविधा उपलब्ध होगी। भीमबांध के विकास के लिए भारत सरकार ने 3.92 करोड़ की राशि दी है।

वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को वाल्मीकि विहार होटल सहित बैम्बू हट, ईको हट, ट्री हट, टेन्ट हाउस व डॉरमेटरी के माध्यम से एक साथ 80 लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। पर्यटक कमरों व वाहन की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। होटल व हट में भोजन की उत्तम व्यवस्था का निर्देश दिया गया। वाल्मीकिनगर में पर्यटन सीजन के दौरान संध्या में वन-जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया जायेगा।

भीमबांध में भारत सरकार से प्राप्त 3.92 करोड़ की राशि से जहां शौचालय का निर्माण व घाटों का विकास किया जायेगा वहीं पर्यटन विभाग की ओर से 1.30 करोड़ खर्च कर पूर्व में नक्सलियों द्वारा ध्वस्त वन विश्राम गृह की मरम्मत कराया जा रहा है। वहां 1.47 करोड़ की लागत से गर्म व ढंडे पानी के अलग-अलग चैनल बना कर उसे एक कुंड में प्रवाहित किया जायेगा जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र होगा। मुंगेर में गांगेय डाल्फीन को देखने के लिए मोटर वोट की व्यवस्था के साथ ही 50 लाख की लागत से अन्य सुविधाओं व पार्क को विकसित किया जा रहा है। बैठक में विभागीय प्रधान सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.