City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव: रांची से भाजपा के सीपी सिंह झामुमो की महुआ मांजी से आगे 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विधानसभा चुनाव: रांची से भाजपा के सीपी सिंह झामुमो की महुआ मांजी से आगे 
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। पहले राउंड की मतगणना समाप्ति हो गई हैं। पहले राउंड की मतगणना के समाप्ति के बाद रांची विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। सीपी सिंह को 4611 वोट मिले हैं। जबकि गठबंधन के उम्मीदवार झामुमो की महुआ माजी को 2955 वोट मिले हैं। वहीं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो पीछे चल रहे हैं। सिल्ली से झामुमो की सीमा महतो आगे चल रही हैं। सीमा महतो को 3840 वोट मिले हैं जबकि सुदेश महतो को 3556 वोट मिले हैं। वही तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विकास सिंह मुंडा आगे चल रहे हैं। विकास मुंडा को 4436 वोट मिले हैं। जबकि आजसू के राम दुर्लभ सिंह मुंडा को 720 वोट मिले हैं। इसके अलावा मांडर विधानसभा सीट से झाविमो के बंधू तिर्की 4359 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के देवकुमार धान 3957 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.