City Post Live
NEWS 24x7

रांची के पिठोरिया में मिले नेपाल से आए 10 विदेशी मुसलमान

जांच कर सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के पिठोरिया में मिले नेपाल से आए 10 विदेशी मुसलमान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में एक विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके बाद से तमाम धार्मिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव के एक घर में छिपे 10 विदेशियों को पकड़ा गया । सभी विदेशी नेपाल के रहने वाले हैं और यह जमात के लिए कोकदोरो के विभिन्न मस्जिदों में दिन का तालीम देते हैं और लेते हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि सभी 21 फरवरी को रांची आए हैं। रांची से बड़ी मस्जिद गए एक दिन रहे और तीन दिन मक्का मस्जिद में रहे है। इसके बाद यहीं है। थाना प्रभारी विनोद राम ने बताया कि सूचना के बाद टीम गठित कर वह कोकदोरो गांव पहुंचे जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और सभी व्यक्तियों की पहचान पत्र की जांच की गई। डॉ एसके साबरी के द्वारा लोगों की जांच की गई और लोगों को क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग नेपाल के सकरी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में कोरोना का कोई भी सिम्टम्स नहीं पाया गया है। इसके साथ ही इश्तेहार चिपकाकर घर को सील कर दिया गया। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि अपने घरों से ना निकले और अन्य लोगों से भी दूर रहे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.