City Post Live
NEWS 24x7

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन में घुसी बेकाबू कार, दम्पति समेत तीन की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, मथुरा: थाना यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 107 वृंदावन कट के पास शनिवार की सुबह रायपुर छत्तीसगढ़ से नोएडा की ओर जा रही बेकाबू कार अज्ञात वाहन से जा टकराई। हादसे में दम्पति समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीररुप से घायल है।  क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि सहारनपुर जनपद के थाना सरसवा शाहजहापुर निवासी 42 वर्षीय सुमेर चन्द्र अपनी 40 वर्षीय पत्नी जयश्री दीप और दादरी निवासी चालक अमित कुमार व संजीव के साथ पत्नी का इलाज छत्तीसगढ़ के रायपुर से इलाज कराकर वापस घर लौट रहे थे।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह चार बजे माइलस्टोन 107 वृंदावन कट पर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलती कार वाहन में जा घुसी और कार में सवार सुमेर चंद्र उनकी पत्नी जयश्रीदीप और चालक अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि संजीव पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला, घायल को उपचार के लिए यमुनापार भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से क्रेन द्वारा हटवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.