City Post Live
NEWS 24x7

दो ट्रकों में भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल में सोमवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे दो ट्रकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दोनों ट्रक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ट्रक से बाहर निकलवाया।

 

गैस कटर की सहायता से काटकर दोनों ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना में एक ट्रक का खलासी बुरी तरह घायल हो गया। अत्यंत नाजुक स्थित में उसे रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सामान लदा एक लाइन ट्रक(आरजे19 ई 2513) खूंटी से सिमडेगा की ओर जा रहा था। कुल्डा जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रहे लाइन ट्रक(एनएल 01जी 1309) से उसकी भीषण टक्कर हो गयी। पुलिस ने दोनों ट्रकों के मालिकों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

कुल्डा जंगल में दर्जनों बार हो चुकी है दुर्घटना
तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल काफी खतरनाक माना जाता है। अब तक दर्जनों दुर्घटना उस स्थान पर हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा चेतावनी का न कोई साइनबोर्ड लगाया गया है और न ही स्पीड ब्रेकर। इसके कारण बाहर से आनेवाले वाहन चालकों को स्थिति का पता नहीं चल पाता और वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.