City Post Live
NEWS 24x7

यात्रियों से भरी टोटो वाहन पलटी, दो की हालत गंभीर जबकि तीन को लगी मामूली चोटें

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के शेखपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, जिले के चेवाड़ा प्रखण्ड में चेवाड़ा छठियारा मुख्य मार्ग पर एक यात्रियों से भरी टोटो वाहन नियंत्रण खोने से पलट गई. टोटो वाहन में सवार सभी पांच लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है जबकि घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. सभी तीनों घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जहां एक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. घायल हुए युवकों की पहचान लखीसराय के विधापीठ थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर के सरौना चक गांव निवासी के रूप में के गयी है. बताया जा रहा है कि टोटो सवार पांचों लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे कि तभी अचानक यह दुर्घटना हो गयी. फिलहाल, सभी का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

                                                                                                                                   शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.