City Post Live
NEWS 24x7

मैजिक पलटने से रायगढ़ का कांवरिया गंभीर रूप से  घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मैजिक पलटने से रायगढ़ का कांवरिया गंभीर रूप से  घायल

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत तपोवन पहाड़ के निकट कांवरियों से भरी एक मैजिक गाड़ी अंनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बासुकीनाथ से पूजा कर देवघर लौटने के क्रम में बुधवार को यह घटना घटी। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले कांवरिया राम कुमार ने बताया कि हमलोग छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं बासुकीनाथ से पूजा कर हमलोग देवघर लौट रहे थे ड्राइवर काफी तेज गति से वाहन चला रहा था जिससे दुर्घटना हुई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रसाशन पहुंचा और घायल को सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.