City Post Live
NEWS 24x7

नवादा : ट्रक और स्कार्पियो की NH 31 पर हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की हुई दर्दनाक मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अकबरपुर थाना से फतेहपुर मोड़ के निकट शीतल छाया होटल के पास हुई. जहां, एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो पर सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, घायलों में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई.

मृतकों में गया जिला के अतरी थाना के मालती गांव निवासी सुमन कुमार (40 वर्ष) और दूसरा मालती गांव के बगल के दरियापुर गांव निवासी थे. बाकी अन्य घायलों को पीएमसीएच और एनएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया. बता दें कि, स्कॉर्पियो नवादा की ओर से जा रहा था जबकि ट्रक रजौली की ओर से आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

                                                                                                                                       नवादा से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.