City Post Live
NEWS 24x7

चलती बस बिजली के तार में सटी, एक की मौत, 4 घायल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

चलती बस बिजली के तार में सटी, एक की मौत, 4 घायल

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: रांची मुख्य मार्ग स्थित सतबरवा थाना के तुम्बागड़ा में शनिवार को श्रीराम बस 440 वोल्ट विद्युत तार से सट गयी। इससे बस के ऊपर बैठे 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें सीतल राम की मौत नव जीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में इलाज के दौरान हो गईं। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश से काम कर लौट रहे सभी मजदूर श्रीराम बस से रांची से पाटन जा रहे थे। मृतक के साथी प्रसिद्ध राम ने बताया कि डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए शीतल राम को रांची रेफर कर दिया, लेकिन बस के कंडक्टर और मैनेजर टालमोटल करते रहे। इसी बीच शीतल की मौत हो गयी। घायलों में रमेश राम, चंदन बैठा, जितेंद्र कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। मौके पर सतबरवा पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही टूटे हुए बिजली तार को हटवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.