City Post Live
NEWS 24x7

शादी के बाद मातम ने दी दस्तक, घर पहुंचाने के क्रम में युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपुरा जिले के कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोसरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान शेखोपुरसराय के अस्थनना गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में कई गयी है जबकि मृतक की पहचान मटोखर गांव निवासी योगेंद्र रविदास का पुत्र पवन कुमार बताया गया है. घटना स्थल पर कोसुम्भा ओपी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतक के परिजन द्वारा बताया गया है कि, पवन के घर में कल शादी समारोह समाप्त होने के बाद दीपक को पहुंचाने उसके घर शेखोपुरसराय के अस्थनना गांव जा रहा था. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और युवक की मौत हो गयी. हालांकि, घटना के संबंध में कोसुम्भा ओपी के ओपी अध्यक्ष सदाशिव प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि अज्ञात वाहन के ठोकर मार दी. जिसकी वजह से यह घटना घटी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

                                                                                                                                        शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.