City Post Live
NEWS 24x7

मुंबई से बंगाल जा रही मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोग घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: मुंबई से बंगाल जा रही प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस रजरप्पा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल एम्बुलेंस से रांची रिम्स ले जाया गया। जबकि बस में सवार अन्य लोगों को हल्की चोट आई, जिन्हें गोला अस्पताल ले जाया गया। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से बस के अनियंत्रित हो जाने से हुई। घटना गोला चारू रोड रजरप्पा थाना क्षेत्र के केझियाघाटी के पास घटी। बस के ऊपर व अंदर 78 मजदूर सवार थे। मजदूर अजीम अंसारी ने बताया कि वे लोग 6 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से बस को बुक कर मुंबई से बंगाल के लिए जा रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में ड्राइवर ने बस के ऊपर 30 मजदूरों को बैठा लिया। हादसे में बस के अंदर बैठे लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। बस के ऊपर बैठे लोग ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर विधायक ममता देवी, दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिस्र, सीओ किरण सोरेंग, रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सिकीदिरी थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी व गोला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, विधायक द्वारा इन मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। साथ ही रामगढ़ डीसी से बात कर प्राथमिक उपचार के बाद कुछ मजदूरों को बंगाल भेजने के लिए बस की व्यवस्था की गई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.